Ashok Stambh
Government of India Ministry of Housing & Urban Affairs Department of Urban Development

Swachh Bharat Mission-Urban

Swachh Bharat Mission-Urban
Swachh Bharat
img

जम्मू का वेस्ट-टू-वंडर पार्क

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के सहयोग से 1.2 लाख टन लेगेसी डंपसाइट वाली भूमि बनी पर्यटन, नवाचार और सर्कुलर इकोनॉमी की नई पहचान

sbmurban / Trash Tales / September 04, 2026

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) के मार्गदर्शन और समर्थन से, जम्मू नगर निगम ने तवी नदी के किनारे स्थित भगवती नगर का एक विशाल क्षेत्र कभी 1.2 लाख मीट्रिक टन पुराने डंपसाइट का वैज्ञानिक बायो-रिमेडिएशन किया। कचरे के पहाड़ को हटाकर लगभग पाँच एकड़ भूमि को पुनः उपयोग योग्य बनाया गया। इस पुनः प्राप्त भूमि पर जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया ‘वेस्ट-टू-वंडर पार्क’ अब शहर के सबसे अनूठे आकर्षणों में शामिल हो गया है। वर्षों तक यह डंपसाइट पर्यावरणीय चुनौतियों, दुर्गंध और प्रदूषण का प्रतीक बना रहा। लेकिन आज यही भूमि जम्मू के शहरी परिवर्तन की एक प्रेरक कहानी बनकर उभरा है।

img

जम्मू के Waste-to-Wonder Park में 1,20,000+ मीट्रिक टन लेगेसी वेस्ट से मुक्त की गई 40 कनाल भूमि, करीब 5 एकड़ भूमि का पुनरुद्धार किया गया है। पार्क में लगभग 150 टन स्क्रैप सामग्री का पुन: उपयोग हुआ है, जिसमें 80% सामग्री रीसाइकल की गई है। यहां 40 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित 14 प्रमुख संरचनाओं की प्रतिकृतियां हैं। ₹11 करोड़ की इस परियोजना में 7 रिटेल शॉप्स, एक फूड कोर्ट और एक ओपन-एयर थिएटर शामिल हैं, इसका 80% से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

img

पार्क का केंद्रबिंदु एफिल टॉवर, व्हाइट हाउस, अंगकोर वाट, ताजमहल, केदारनाथ मंदिर और विश्व के सबसे ऊंचे रेल आर्च पुल चेनाब रेल ब्रिज जैसी संरचनाएं भी आकर्षण का केंद्र हैं। स्थानीय विरासत को सम्मान देते हुए अखनूर किला और किरमची मंदिरों की प्रतिकृतियां भी तैयार की गई हैं। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित है, जिससे इसका संचालन भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रह सकेगा।

img


भगवती नगर स्थित श्री अमरनाथ जी यात्रा बेस कैंप के निकट विकसित हुआ यह पार्क केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के उस दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है, जिसमें वर्षों से एकत्रित कचरे के निस्तारण, भूमि पुनरुद्धार और संसाधनों के पुनः उपयोग को सतत शहरी विकास से जोड़ा गया है।